बहुजन समाज ने लोस चुनाव में भाजपा को सिखाया सबक : मंत्री मिथिलेश

Location: Garhwa

बसपा के कई वरीय पदाधिकारियों ने समर्थकों के साथ थामा झामुमो का दामन

गढ़वा बहुजन समाज के पार्टी के कई पूर्व वरीय पदाधिकारियों अपने 300 से अधिक समर्थकों के साथ बसपा छोड़कर झामुमो का दामन थाम लिया। शनिवार को सभी ने गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर आयोजित मिलन समारोह में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी लोगों को माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आप सबों ने मुझे गढ़वा की सेवा करने का मौका दिया, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कुछ दिन पूर्व संविधान को समाप्त करने की बात कर रही थी। परंतु गत लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज के लोगों ने भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देते हुए सबक सिखला दिया। अब भाजपा संविधान की रक्षा की बात करने लगी है। मंत्री के कहा कि बसपा छोड़कर झामुमो में शामिल हो रहे सभी लोग प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं। इनके प्रशिक्षण का लाभ झामुमो को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुछ स्वार्थी लोग जनता के लिए नहीं अपने निजी स्वार्थ के लिए राजनीति करते हैं। ऐसे लोग मौका देखते ही पाला बदलने में एवं झूठ फरेब करने में माहिर होते हैं। मंत्री ने उपस्थित लोगों से कहा कि क्षेत्र में जाने वाले लोगों से पूछिए कि कई पार्टियों का चक्कर लगाते हुए अब वे निर्दलीय क्यों हो गये हैं। इस दौरान बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार गौतम के नेतृत्व में बसपा छोड़कर झामूमो में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से बसपा के पूर्व प्रदेश सचिव सुमेश्वर सिंह, रंका के प्रखंड सचिव पूर्व बीडीसी सीताराम, अमित कुमार रवि, रविशंकर उरांव, सुनेश्वर राम, कृश्णा राम, यगुनाथ राम, रामचंद्र राम, सरयू राम, प्रखंड अध्यक्ष सच्चितानंद पासवान, उप मुखिया उमेश्वर सिंह, बीडीसी आशिश पासवान, परमेश्वर पासवान, राजेंद्र राम, वार्ड सदस्य सुनील कुमार, विश्वनाथ राम, इंद्रदेव राम, पूर्व जिला प्रभारी रामचंद्र राम, बजरंगी राम, पप्पू राम, अमित कुमार, गोपाल राम, मुन्ना राम, नंदू राम, अनिल राम सहित 300 से अधिक लोगों का नाम शामिल है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, कंचन साहु, जितेंद्र सिन्हा, चंदा देवी, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, नवीन तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sandeep Jaiswal

Location: Garhwa Sandeep Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराई हड्डियों की जांच                                                                                         

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराई हड्डियों की जांच                                                                                         

नाबालिक युवती के साथ यौन शौषण करने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

नाबालिक युवती के साथ यौन शौषण करने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

मुखदेव +2 हाई स्कूल में प्रशासनिक बदलाव: रविशंकर ओझा बने प्रभारी प्रधानाध्यापक

मुखदेव +2 हाई स्कूल में प्रशासनिक बदलाव: रविशंकर ओझा बने प्रभारी प्रधानाध्यापक

टीवीएस कंपनी की टीम ने भारी मात्रा में नकली स्पेयर पार्ट्स किया बरामद,शहर थाना में मामला दर्ज

टीवीएस कंपनी की टीम ने भारी मात्रा में नकली स्पेयर पार्ट्स किया बरामद,शहर थाना में मामला दर्ज

मेराल में अकीदत और अमन के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज, वतन की सलामती की मांगी गई दुआ

मेराल में अकीदत और अमन के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज, वतन की सलामती की मांगी गई दुआ

मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज
error: Content is protected !!