Location: पलामू
मेदिनीनगर। सदर थाना क्षेत्र के हेरिटेज स्कूल के पास बस ने लूना बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया। जिसमें गढ़वा जिले के डंडा थाना क्षेत्र के छपरदगा गांव निवासी अंबिका मिस्त्री की पत्नी आशा देवी उम्र 45 वर्ष घायल हो गए उनका दाहिना पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल महिला आशा देवी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के बाद भी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल आशा देवी का इलाज करवा रहे हैं।वही इस घटना के बाद पुलिस बस को जप्त कर थाना ले गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।











