बरडीहा हाई स्कूल में छात्रों को साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा की दी गई जानकारी

मझिआंव (प्रतिनिधि): शहीद दिवस के अवसर पर बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बरडीहा हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और साइबर क्राइम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट, लाइसेंस और आवश्यक दस्तावेजों के वाहन नहीं चलाना चाहिए। साथ ही, शराब पीकर गाड़ी न चलाने और दोपहिया वाहन पर हेलमेट लगाने की अनिवार्यता पर जोर दिया। फोर-व्हीलर चालकों को सीट बेल्ट लगाने और सभी जरूरी कागजात साथ रखने की सलाह दी गई।

इसके अलावा, सब-इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार राय ने साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि अनजान नंबर से आने वाले कॉल रिसीव न करें और अजनबियों को ऑनलाइन पैसे का लेन-देन न करें। साइबर अपराधी फोन नंबर के माध्यम से मोबाइल को हैक कर बैंक खाते की राशि उड़ा सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका कुमारी संध्या, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!