Location: Manjhiaon
मझिआंव (गढ़वा), 15 सितंबर:
खेलो झारखंड 2025-26 के तहत सोमवार को बरडीहा के कौवा दोर खेल मैदान में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय तथा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह थे।
प्रतियोगिता के पहले दिन 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालकों के बीच वॉलीबॉल, 200, 400, 800 एवं 1500 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप और कबड्डी जैसे खेलों का आयोजन किया गया। इसमें बरडीहा +2 उच्च विद्यालय के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता टीम का खिताब अपने नाम किया। उपविजेता टीम कौवा खोह विद्यालय की रही।
बालिका वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जेबी एबी बरडीहा और उत्क्रमित मध्य विद्यालय कौवा खोह के बीच हुआ, जिसमें बरडीहा कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं विजेता बनीं। उपविजेता टीम उत्क्रमित मध्य विद्यालय कौवा खोह की छात्राएं रहीं।
कार्यक्रम में जिपस अर्चना प्रकाश, बरडीहा हाई स्कूल के शारीरिक शिक्षक विजय कुमार सिंह, बीपीएम अरसी मूरतुजा, शिक्षक धर्मेंद्र पाल, असरेश कुमार, प्रेम तिवारी समेत कई लोग उपस्थित थे।











