बरडीहा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ व कर्मियों का प्रशिक्षण, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Location: Meral


मझिआंव (प्रतिनिधि): भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर शनिवार को बरडीहा प्रखंड सभागार में बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में विशेष प्रशिक्षण एवं शंका समाधान (डाउट क्लियरेंस) कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सभी बीएलओ, स्वयंसेवकों, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि 30 जून से 29 जुलाई तक चलने वाला यह अभियान भारत निर्वाचन आयोग का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने सभी बीएलओ, शिक्षकों एवं संबंधित कर्मियों को पूरी निष्ठा, समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित अवधि के भीतर अभियान को हर हाल में पूरा करेंगे।
प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ द्वारा प्रतिदिन एकत्रित गणना प्रपत्रों के जमा करने के लिए चार संग्रहण केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें प्रखंड कार्यालय बरडीहा, ओबरा पंचायत भवन, आदर पंचायत भवन तथा जतरो बंजारी पंचायत भवन शामिल हैं।
निर्देश दिया गया कि संबंधित क्षेत्र के सभी बीएलओ प्रतिदिन दोपहर 2 बजे तक अपने-अपने संग्रहण केंद्र पर दैनिक प्रतिवेदन एवं संकलित प्रपत्रों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!