सिक्सर बनानें की फैक्ट्री का हुआ उद्भेदन: दो पिस्टल के साथ दो हुए गिरफ्तार:जेल से छूटते के बाद फिर से सिक्सर बनाना किया शुरु किया था मास्टर माइंड संजय


मझिआंव :प्रतिनिधि:बरडीहा पुलिस ने की सिक्सर बनाने की फैक्ट्री पर हुई छापामारी:दो पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार:बरडीहा थाना क्षेत्र पूर्व से मिनी गण फैक्टी निर्माण के नाम से चर्चित है ।जो कमोबेश आज भी वह प्रचलन जारी है ।
इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलू लोहार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बरडीहा थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी संजय विश्वकर्मा जो आर्म एक्ट के तहत वर्तमान में जेल से छुटकर बाहर आया था।और वह पुनः देशी कट्टा का निर्माण शुरू कर दिया है। जिसे पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक छापामारी टीम गठित किया गया।जिसमें डीएसपी दिलू लोहार स्वयं, थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह,एस आई अनिल कुमार, एएसआई संतोष कुमार को शामिल किया गया।जिसमे डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा शुक्रवार के रात्रि करीब 10:30 बजे सबसे पहले ग्राम लेवा टांड़ निवासी चंदू उरांव के घर पर छापामारी की गई।जहां छापामारी के दौरान चंदू राम अपने घर में छुपा हुआ था, उसके पास से एक देसी कट्टा एवं एक वीवो कंपनी का बड़ा सा मोबाइल बरामद किया गया। उसके निशान देही पर पूछताछ के दौरान बरडीहा गांव निवासी स्वर्गीय भोला विश्वकर्मा के पुत्र संजय विश्वकर्मा के द्वारा घुघरी जंगल में अवैध रूप से देसी कट्टा का निर्माण स्थल पर छापामारी की गई। जहां कट्टा के निर्माण में प्रयोग होने वाले काफी संख्या में समान बरामद किया गया।जैसे: हथोड़ा ,छेनी गुना काटने वाला तीन लोहे का टेप, लोहे का गुणा काटने वाला मशीन, लोहे का छेनी, वायरल बनाने वाला लोहे का पाइप, लोहे का टाइगर बनाने के लिए रड,लोहा गरम करने वाला पंखी, लोहे का हेक्सा ब्लेड उजाला रंग के प्लास्टिक के डब्बा में उजाला कलर का बारूद जैसा पदार्थ सहित काफी संख्या में सामान जप्त किया गया। इसके बाद चन्दु उरांव को लेकर बरडीहा में मास्टर माइंड संजय विश्वकर्मा के घर छापामारी की गई। जहां संजय अपने घर में छिपा हुआ था ,उसके पास से भी एक पिस्टल एवं लावा कंपनी की बड़ी मोबाइल फोन जप्त किया गया। अवैध रूप से पिस्टल बनाने के सभी समानों को जप्ती सूची बनाया गया ।तथा बरडीहा थाना केश कांड संख्या 41/26, के तहत 4 जुलाई को धारा:25(1),(a)/25,(1- B )a/26/35 अरबी एवं 25 (7) आर्म्स अमेंडमेंट एक्ट 2019 के अंतर्गत बरडीहा गांव निवासी स्वर्गीय भोला विश्वकर्मा के 45 वर्षीय पुत्र संजय विश्वकर्मा एवं लेवा टांड़ गांव निवास स्वर्गीय जगन्नाथ उरांव के पुत्र चंदू ऊंराव पर प्राथमिक दर्ज करते हुए उसे शनिवार को गढ़वा जेल भेज दिया गया।
इस प्रकार बरडीहा पुलिस कि टीम की छापामारी से कारोबार करने वालों में दहशत का माहौल बना हुआ है ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!