बरडीहा में पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, छात्रों को दिलाई नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा की शपथ

Location: Manjhiaon


मझिआंव (प्रतिनिधि)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान रैली निकाली गई। रैली में बरडीहा मध्य विद्यालय एवं टेन प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से भाग लिया।
जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर पूरे बरडीहा बाजार का भ्रमण करते हुए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति से संबंधित विभिन्न स्लोगन के साथ लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। रैली में “नशा छोड़ो, परिजनों से नाता जोड़ो”, “नशा को करो ना और खुशी को कहो हां”, “नशा नाश की जड़ है, घर-घर में आग लगाई है” जैसे नारे लगाए गए।
रैली के बाद विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करना चाहिए, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी और लोगों से ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी तथा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की अपील की।
उन्होंने युवाओं से नशामुक्ति का संदेश समाज में फैलाने तथा स्वयं भी किसी प्रकार के नशे से दूर रहने का आग्रह किया। कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। उन्होंने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में 112 तथा साइबर धोखाधड़ी की शिकायत के लिए 1930 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
कार्यक्रम में सहायक अवर निरीक्षक आनंद मिंज, विद्यालय के प्राचार्य राजू कुमार सिंह, सहायक प्राचार्य दीपक कुमार सिंह, उमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी
    error: Content is protected !!