कांडी में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व बीएलए-2 को दिया गया प्रशिक्षण

Location: कांडी


कांडी (प्रतिनिधि)। प्रखंड कार्यालय कांडी के सभागार में बुधवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मतदाता सूची में आवश्यक सुधार करने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नामों के सत्यापन सहित निर्वाचन संबंधी विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बीएलए-2 की भूमिका, दायित्व एवं निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से भी अवगत कराया गया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित एवं पारदर्शी बनाना है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन कार्यों में सक्रिय सहयोग करने तथा अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने की अपील की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी
    error: Content is protected !!