बरडीहा में किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन

Location: Manjhiaon

मझिआंव: उपायुक्त के निर्देशानुसार बरडीहा प्रखंड के कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के समिप शूकौवा दोहर खेल के मैदान में गुरुवार को किसान मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें इस प्रदर्शनी में बरडीहा प्रखंड मझिआंव,कांडी,विशुनपुरा,रमना डंडई,मेराल , एवं गढ़वा प्रखंड के किसानों के लिए प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी प्रयोजन निदेशक आत्मा गढ़वा के खुशबू पासवान,जिपस अर्चना प्रकाश,प्रमुख सुनिता देवी, कृषि वैज्ञानिक योगेंद्र सिंह, रणजीत सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर इस मेला का उद्घाटन किया गया।
इस मेला में सभी किसानों के द्वारा अपना-अपना फसल की प्रदर्शनी लगाई गई ,जिसमें काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, इधर प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद अच्छे प्रदर्शनी करने वाले किसानों को पुरस्कृत किया गया ,वहीं पूर्व में जो इलेक्ट्रिक पंप का 90% अनुदान पर भरे गए फर्म के आलोक में चार किसानों को इलेक्ट्रिक डीजल पंप दिया गया। जिन लोगों को डीजल पंप दिया गया उसमें लक्ष्मण राम, सोमनाथ राम, प्रेम शंकर प्रसाद ,प्रवेश यादव सहित चार किसानों का नाम शामिल है।
इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान के द्वारा सभी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया जिसमें उन्होंने किसानों की काफी प्रशंसा की तथा और बढ़-चढ़कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से खेती करने की बात कही ।उन्होंने बताई की वैज्ञानिक दृष्टिकोण से खेती करने ,खेतों की मिट्टी जांच कराने के बाद उसमें अच्छी फसल उपजाया जा सकता है, जो आज प्रदर्शनी में एक से- बढ़कर एक फसलों एवं सब्जियों का किसानों के द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई ,उसे यह साबित होता है कि हमारे यहां किसान वैज्ञानिक दृष्टिकोण से फसलों की खेती की जा रही है । तथा इस प्रदर्शनी में भारी संख्या में किसानों एवं संबंधित पदाधिकारी कर्मचारियों को आने के लिए उन्होंने बधाई दी।
इस मौके पर प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजकुमार राम, सुरेश सिंह, बीटीएम आकाश कुमार सिंह, दयाशंकर पांडेय,20 सुत्री अध्यक्ष शिव प्रसाद गुप्ता, विधायक जिला प्रतिनिधि वसंत चौधरी ,किसान राजकुमार चौधरी, सहित काफी संख्या में किसान एवं संबंधित प्रखंड के कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!