मझिआंव:
बरडीहा प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राजेश कुमार की अध्यक्षता में मनरेगा एवं विभिन्न आवास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ ने योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।
बीडीओ ने मनरेगा योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों में लंबित सामग्री भुगतान शीघ्र करने, मजदूरों का ई-केवाईसी शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने, मानव दिवस सृजन बढ़ाने तथा सोशल ऑडिट के तहत सभी अभिलेखों को समय पर अपलोड करने का निर्देश दिया।
वहीं आवास योजनाओं की समीक्षा के दौरान बीडीओ ने अबुआ आवास, अंबेडकर आवास, शहीद आवास सहित सभी प्रकार के आवासों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर भुगतान करते हुए कार्य पूर्ण कराने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने सभी पंचायत सचिवों एवं पंचायत के मुखियाओं को आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।
बैठक में बीपीओ प्रभु टोप्पो, अकाउंटेंट राजू कुमार ठाकुर, मुखिया सरोज देवी, सलमा बीवी, रुखसाना बीबी, मुखिया प्रतिनिधि गणेश राम, पंचायत सचिव सुरेंद्र सिंह, ललन बैठा, ललन राम, इंद्रदेव कुमार, प्रखंड समन्वयक रवि रंजन कुमार, कनीय अभियंता अनिकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।











