बभनीखाड़ डैम सौंदर्यीकरण में घटिया सामग्री व अवैध उत्खनन का आरोप, जांच की मांग

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर: नगर निवासी मुकेश कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर बभनीखाड़ डैम के सौंदर्यीकरण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग तथा अवैध उत्खनन का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने और जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
एसडीओ को दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र स्थित बभनीखाड़ डैम का सौंदर्यीकरण “अमृत 2.0 योजना” के तहत 15वें वित्त आयोग की लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह डैम नगर का प्रमुख पर्यटन एवं पिकनिक स्थल है, जहां बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है।
मुकेश कुमार का आरोप है कि स्थलीय निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण एजेंसी द्वारा उपयोग किए जा रहे पत्थर, बालू, सीमेंट और सरिया निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं तथा उनकी गुणवत्ता बेहद खराब है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि डैम में लगाए जा रहे पत्थरों का अवैध रूप से उत्खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से निर्माण स्थल तक पहुंचाया जा रहा है, जो खान एवं पर्यावरण संबंधी नियमों का उल्लंघन है।
आवेदन में कहा गया है कि घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग से भविष्य में संरचना के क्षतिग्रस्त होने की आशंका है, जिससे वहां आने वाले पर्यटकों की जान-माल को खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने कहा कि लगभग चार करोड़ रुपये की सरकारी योजना में इस प्रकार की कथित अनियमितता और लापरवाही सरकारी धन के दुरुपयोग के साथ-साथ जनसुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है।
मुकेश कुमार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने आवेदन की प्रतिलिपि उपायुक्त गढ़वा, कार्यपालक अभियंता (लघु सिंचाई प्रमंडल), कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत तथा संबंधित थाना प्रभारी को भी प्रेषित की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी
    error: Content is protected !!