कस्तूरबा विद्यालय की घटना पर अभाविप ने जताई चिंता, उच्चस्तरीय जांच की मांग

Location: Garhwa

गढ़वा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के पलामू विभाग संयोजक प्रिंस सिंह ने खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं के सामूहिक रूप से बीमार पड़ने की घटना को गंभीर, दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल शिक्षा व्यवस्था ही नहीं, बल्कि छात्राओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक जवाबदेही पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।
उन्होंने कहा कि जिन अभिभावकों ने अपनी बेटियों को सुरक्षित और बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ विद्यालय में भेजा है, वे आज भय और चिंता के माहौल में हैं। ऐसी घटनाएं किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं।
अभाविप ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने तथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। परिषद का कहना है कि यदि जांच में भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं या विद्यालय प्रबंधन के किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाए।
परिषद ने यह भी मांग की है कि सभी प्रभावित छात्राओं को बेहतर और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में भोजन, पेयजल, रसोई, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्थाओं का विशेष निरीक्षण कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
अभाविप ने स्पष्ट किया कि छात्राओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर परिषद छात्रहित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए भी बाध्य होगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    कस्तूरबा विद्यालय की घटना पर अभाविप ने जताई चिंता, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    कस्तूरबा विद्यालय की घटना पर अभाविप ने जताई चिंता, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    बभनीखाड़ डैम सौंदर्यीकरण में घटिया सामग्री व अवैध उत्खनन का आरोप, जांच की मांग

    बभनीखाड़ डैम सौंदर्यीकरण में घटिया सामग्री व अवैध उत्खनन का आरोप, जांच की मांग

    हिंदू साम्राज्य दिवस सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रचेतना का प्रेरणा पर्व : काशी प्रजापति

    हिंदू साम्राज्य दिवस सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रचेतना का प्रेरणा पर्व : काशी प्रजापति

    कस्तूरबा विद्यालय की 8 छात्राएं दूसरे दिन भी बीमार, अभिभावकों का हंगामा, डीसी ने एक को छोड़ सभी कर्मियों की सेवा की समाप्त

    कस्तूरबा विद्यालय की 8 छात्राएं दूसरे दिन भी बीमार, अभिभावकों का हंगामा, डीसी ने  एक को छोड़ सभी कर्मियों की सेवा की समाप्त

    प्रख्यात शिक्षाविद् एवं रांची विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. रामनारायण उपाध्याय का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

    प्रख्यात शिक्षाविद् एवं रांची विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. रामनारायण उपाध्याय का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर
    error: Content is protected !!