खबर पलामू से

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • June 27, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू

: हैदरनगर बाजार में जलता एलटी केबल सड़क पर गिरा, बड़ा हादसा टला
हैदरनगर (पलामू): हैदरनगर बाजार के पुराना बैंक रोड स्थित ओम स्वीट्स के समीप लड्डन सिंगार स्टोर के पास शनिवार को विद्युत प्रवाहित एलटी केबल अचानक जलते हुए सड़क पर गिर पड़ा। केबल गिरते ही तेज स्पार्किंग होने लगी और आग की लपटें उठने लगीं। संयोगवश उस समय सड़क पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना बाजार के अत्यंत व्यस्त क्षेत्र में हुई, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि उस समय कोई राहगीर, दुकानदार या वाहन चालक वहां से गुजर रहा होता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को कई बार फोन कर सूचना देने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। बाद में अन्य माध्यम से विभाग को सूचना मिलने पर संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।
ग्रामीणों और दुकानदारों का कहना है कि अनुमंडल क्षेत्र में बिजली के केबल गिरने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। पुराने और कम क्षमता वाले तारों के कारण कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती है। लोगों ने बिजली विभाग से जर्जर एलटी तारों को हटाकर अधिक क्षमता वाले केबल लगाने, विद्युत लाइनों का नियमित निरीक्षण कराने तथा स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।

एलटी केबल की घटनाओं से नाराज लोगों ने चौकड़ी सब स्टेशन का किया घेराव, लगाए नारे


हैदरनगर (पलामू): हैदरनगर बाजार क्षेत्र में एलटी केबल के बार-बार जलने और सड़क पर गिरने की घटनाओं से नाराज ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को चौकड़ी विद्युत सब स्टेशन का घेराव किया। प्रदर्शन का नेतृत्व हैदरनगर पूर्वी पंचायत के मुखिया संतोष कुमार सिंह, प्रेमतोष सिंह तथा पंचायत समिति सदस्य गुप्तेश्वर पांडेय ने किया।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बिजली विभाग के अभियंताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद विभाग स्थायी समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बाजार क्षेत्र में कई बार एलटी केबल जलकर सड़क पर गिर चुका है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन विभाग केवल अस्थायी मरम्मत कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेता है।
प्रदर्शनकारियों ने चौकड़ी सब स्टेशन पर सहायक अभियंता को बुलाने की मांग करते हुए कहा कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आकर स्पष्ट आश्वासन नहीं देंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान “बिजली नहीं तो बिल नहीं”, “लापरवाह अभियंता होश में आओ” और “जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करो” जैसे नारे लगाए गए।
जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि जर्जर एलटी केबलों को शीघ्र नहीं बदला गया और विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शनकारी अधिकारियों के आने का इंतजार कर रहे थे।


: डीएसओ ने पीडीएस दुकानों और एसएफसी गोदामों का किया निरीक्षण
मेदिनीनगर: जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने शनिवार को जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों और राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) के गोदामों का निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण एवं भंडारण व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान चैनपुर प्रखंड के पीडीएस विक्रेता अनिरुद्ध प्रसाद तथा सदर मेदिनीनगर प्रखंड के विक्रेता राजा कुमार गुप्ता की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्यान्न स्टॉक, राशन वितरण तथा लाभुकों के बीच नमक, चना दाल, धोती, साड़ी और लुंगी वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दुकानों में नियमित साफ-सफाई, निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न वितरण तथा वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया।
इसके बाद उन्होंने राज्य खाद्य निगम के चैनपुर और बैरिया स्थित गोदामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण, साफ-सफाई, रखरखाव तथा अभिलेखों के संधारण की समीक्षा की गई। संबंधित सहायक गोदाम प्रबंधकों को वैज्ञानिक तरीके से खाद्यान्न भंडारण, नियमित साफ-सफाई, अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा आवश्यक उपकरणों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि लाभुकों को समय पर और निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराना तथा उसकी गुणवत्ता और सुरक्षा बनाए रखना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को नियमित निगरानी एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
शीर्षक: भविष्य में अवसर मिला तो रामनवमी-मुहर्रम मिलन की परंपरा समाप्त करूंगा: अविनाश राजा
पलामू: अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष एवं अधिवक्ता अविनाश राजा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि यदि भविष्य में उन्हें रामनवमी समिति के अध्यक्ष पद पर कार्य करने का अवसर मिलता है तो रामनवमी और मुहर्रम के अवसर पर दोनों समितियों के बीच होने वाली सम्मान एवं मिलन की परंपरा को समाप्त करने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने अपने बयान में कहा कि रामनवमी और मुहर्रम की परंपराएं, उद्देश्य और धार्मिक स्वरूप अलग-अलग हैं, इसलिए दोनों आयोजनों को एक-दूसरे से जोड़ने की परंपरा उचित नहीं है। उन्होंने इसे समाप्त करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इसके स्थान पर सनातन समाज में समरसता और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी
    error: Content is protected !!