Location: Manjhiaon
मझिआंव प्रखंड के तलाश बढ़िया गांव में शुक्रवार शाम तेज बारिश के दौरान बज्रपात से शेख बदरुद्दीन की गाय की मौत हो गई। घटना के वक्त परिजन पास के बरामदे में मौजूद थे। मृत गाय की कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई गई है।
पीड़ित ने थाना में सन्हा दर्ज कराते हुए पशुपालन विभाग से मुआवजे की मांग की है। उन्होंने बताया कि वह बेहद गरीब हैं और पशुपालन से ही परिवार चलता है।
पशुपालन पदाधिकारी दिनेश कुमार यादव व अरविंद श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम कराते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
2. मझिआंव: शिक्षकों को स्मार्ट क्लास के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण

उत्क्रमित हाई स्कूल अखौरी तहले में शुक्रवार को एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे और बीपीओ वीभा रानी कुजूर ने दीप प्रज्वलित कर किया।
यह प्रशिक्षण संपर्क फाउंडेशन द्वारा कराया गया, जिसमें अभिषेक कुमार दुबे, जनमेजय दुबे और संत तिवारी ने प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम में 22 स्कूलों के शिक्षकों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाई की तकनीक सिखाई गई।
प्रशिक्षण में प्रभारी हेडमास्टर अनीस अहमद, विजय कुमार सिंह, पूनम शर्मा, इंद्रदेव बैठा, चित्रा श्रीवास्तव समेत कई शिक्षक शामिल हुए











