बकरीद को ले मेराल में भी हुई शांति समिति की बैठक

Location: Meral

मेराल थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी बिष्णु कांत की अध्यक्षता में बकरीद को लेकर शांति समिति का बैठक किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों को कहा कि आपसी प्रेम व भाईचारा के साथ नमाज के बाद , त्योहार मनायें।

इस दौरान प्रतिबंधित पशु का कुर्बानी देना गैरकानूनी है। इसकी जवाबदेही थाना क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध जनताओं की है। गैरकानूनी कार्य करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। किसी भी तरह का अफवाह से बचें। बकरीद के दिन समाज में भाईचारा कायम रखने के लिए करीब अंसारी, मोहम्मद खालिद,अतहर अली अंसारी तथा संजय भगत के अलावा सभी मुखिया को संबंधित क्षेत्र में सामंजस्य स्थापित कर पर्व पर नजर रखने की बात कही। बैठक में उप प्रमुख नीजामुद्दीन खान ने कहा कि बकरीद पर्व पर प्रतिबंधित पशु का कुर्बानी पूरी तरह से प्रतिबंधित है। आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद का पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि सुबह 6.30 से 7 बजे तक नमाज अदा कर दिया जाएगा।इसी तरह झामुमो नेता करीब अंसारी, अतहर अली अंसारी तथा भाजपा नेता संजय भगत ने लोगों से आपसी प्रेम व भाईचारा के साथ बकरीद पर्व मनाने की बात कही गई। मेराल अंचल की ओर से प्रधान सहायक मुरारी मिश्रा, रियासत अली,एसआई निरंजन पाण्डेय उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुखिया रामसागर महतो, मंदीप सिंह, अनिल चौधरी,अजीज अंसारी, मुन्ना राम,रविन्द्र गुप्ता, सुरेश राम,बीडीसी जगदीश राम,नथुनी राम,आशिक अंसारी, जफीर अंसारी, नबीज अंसारी, मोहम्मद खालिद, पारसनाथ विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!