बंशीधर महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने का निर्देश

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर: अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने रविवार को बंशीधर महोत्सव की तैयारियों को लेकर गोसाईबाग मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इवेंट मैनेजर से अब तक किए गए कार्यों, मौजूदा तैयारियों और मंच निर्माण की समय-सीमा को लेकर जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने मैदान में स्थायी रूप से रखी झोपड़ियां, बालू और गिट्टी को जल्द से जल्द हटाने का निर्देश दिया। साथ ही, मेन रोड एनएच-75 के दोनों ओर और बंशीधर मंदिर जाने वाली सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को आवश्यक कदम उठाने को कहा।

एसडीओ के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रोशन कुमार, अंचल अधिकारी विकास कुमार सिंह, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा और नगर प्रबंधक प्रमेय मंडलवार ने दुकानदारों से बातचीत कर दुकान के बाहर सामान न रखने का आग्रह किया। कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा ने बताया कि 17 मार्च से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक अभियान शुरू होगा, जिसमें किसी को मोहलत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले भी सूचना दी गई थी, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया, इसलिए सोमवार से प्रशासन जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!