
Location: Shree banshidhar nagar
श्री बंशीधर नगर:बंशीधर महोत्सव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को डीसी शेखर जमुआर ने आयोजन स्थल गोसाई बाग मैदान और सर्किट हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य मंच, वीआईपी एरिया और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था पर चर्चा की।
डीसी ने बताया कि 1 और 2 मार्च को महोत्सव आयोजित हो सकता है, जिसमें मुख्यमंत्री और राज्यपाल के आने की संभावना है। बंशीधर महोत्सव को राजकीय महोत्सव के रूप में दूसरी बार मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य श्री बंशीधर नगर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है।
निरीक्षण के दौरान डीसी ने एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, सीओ विकास सिंह, बीडीओ रौशन कुमार और नगर पंचायत के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। महोत्सव की तैयारियों को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा।