बंशीधर नगर: शैलेंद्र शुक्ला की बोलेरो गाड़ी रात में आग से जलकर खाक”

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा): थाना क्षेत्र के जतपुरा गांव निवासी शैलेंद्र शुक्ला की बोलेरो गाड़ी सोमवार रात आग से जलकर पूरी तरह खाक हो गई। घटना उस समय की है, जब शैलेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए घर से बाहर गए थे। घर में अकेली उनकी बूढ़ी मां थीं।

शैलेंद्र शुक्ला ने बताया, “मैं और मेरा परिवार घर से निकले थे। रात करीब 1 बजे ट्रेन में सवार होते हुए मुझे फोन आया कि मेरी बोलेरो जलकर खाक हो गई है। तत्काल मैंने उत्तर प्रदेश के विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर उतरकर अगले दिन सुबह घर पहुंचा। वहां देखा कि बोलेरो पूरी तरह जल चुकी थी।”

शैलेंद्र ने आगे बताया कि उन्हें यह नहीं पता कि गाड़ी में आग कैसे लगी। आग पर काबू पाने में जुटे स्थानीय निवासियों के अनुसार, आग लगने के बाद जब तक दमकल मौके पर पहुंची, तब तक गाड़ी के चारों टायर, एक स्टेपनी समेत पूरी बोलेरो जल चुकी थी।

पड़ोसियों ने बताया कि गाड़ी के टायर फटने की आवाज सुनकर वे बाहर निकले और देखा कि बोलेरो से तेज लपटें निकल रही थीं। तुरंत ही उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया और तब तक दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंचे।

सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!