बंशीधर नगर में सीआरपी की बैठक संपन्न, बीआरपी ने दिए आवश्यक निर्देश

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर। प्रखंड संसाधन केंद्र में बीआरपी श्रीकांत चौबे की अध्यक्षता में सभी सीआरपी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बीआरपी श्री चौबे ने निर्देश दिया कि सीआरसी अंतर्गत सभी शिक्षक अपनी छुट्टी ऑनलाइन लें और विद्यालयों के प्रधानाध्यापक विद्यार्थियों की उपस्थिति ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर दर्ज करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विद्यालय अनुश्रवण के दौरान यह देखा जा रहा है कि नामांकन की तुलना में उपस्थिति कम है, इसलिए शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने सभी शिक्षकों को पाठ टीका का उपयोग अनिवार्य रूप से करने तथा प्रयास कार्यक्रमों के पालन की बात कही। श्री चौबे ने सीआरपी को शिक्षा सारथी योजना के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया।

बीआरपी ने कहा कि अनुश्रवण के दौरान विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार की जांच की जाए तथा मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय अभियान का वेरिफिकेशन निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने सभी सीआरपी को प्रधानाध्यापकों से खाता और आधार अद्यतन रिपोर्ट प्राप्त कर बीआरसी को उपलब्ध कराने को कहा।

श्री चौबे ने बाल शिशु पंजी की ऑनलाइन प्रविष्टि और रेल परीक्षा के बाद मूल्यांकन कर ई-विद्या वाहिनी पर डेटा एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि यू-डायस प्लस में बच्चों के गैप की शत-प्रतिशत प्रविष्टि पूरी की जाए। किसी समस्या की स्थिति में बीआरसी के राजकुमार कुशवाहा से संपर्क करने को कहा गया।

बैठक में लेखपाल प्रदीप शुक्ल, सीआरपी संजय कुमार सिंह, प्रशांत कुमार देव, अजय कुमार, शोभा कुमारी, बिरेन्द्र प्रजापति, सुबोध कुमार, कंप्यूटर कोऑर्डिनेटर राजकुमार कुशवाहा, कंप्यूटर ऑपरेटर रोहित कुमार, शशिकांत पाल सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!