बंशीधर नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पंचायत का अभियान, 30 किलो प्लास्टिक जब्त

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर:
नगर पंचायत बंशीधर नगर द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से सोमवार को मुख्य बाजार क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा ने किया।
छापेमारी के दौरान नगर पंचायत की टीम ने विभिन्न दुकानों की जांच की, जिसमें कई स्थानों पर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का खुलेआम उपयोग पाया गया। कार्रवाई के दौरान लगभग 30 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से कुल 5,000 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है और इसके उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है। उन्होंने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें तथा इसके स्थान पर पर्यावरण अनुकूल कैरी बैग का उपयोग करें। साथ ही दुकानदारों से अपील की गई कि वे ग्राहकों को भी जागरूक करें और कपड़े या जूट के थैले का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।
नगर पंचायत द्वारा आगे भी इस तरह के छापेमारी अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।
अभियान में नगर प्रबंधक प्रमेय मंडिलवार, कनिय अभियंता सुधीर कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, नवनीत कुमार, दिलीप कुमार सहित कई नगर पंचायत कर्मी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!