बंशीधर नगर में धूमधाम से मनी सरस्वती पूजा, भक्ति गीतों से गूंजा माहौल

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर: अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों, छात्र संगठनों और क्लबों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर भव्य पूजा-अर्चना की गई। विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन, आरती और प्रसाद वितरण किया गया।

पूजा को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। तीन-चार दिन पहले से ही छात्र-छात्राएं पूजा स्थलों की साफ-सफाई और पंडाल निर्माण में जुटे थे। सोमवार को रंग-बिरंगे परिधानों में बच्चे अपने-अपने विद्यालयों और पूजा स्थलों पर पहुंचे।

पूजा पंडालों में भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

इन स्थानों पर हुआ भव्य आयोजन:
पाल्हे कला ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर, बागीचा शिव मंदिर परिसर, श्री बंशीधर इन्फोटेक इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर सेंटर, अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय, उसका कला, भोजपुर, कधवन, जंगीपुर, चितविश्राम, मर्चवार, हेन्हो, सलसलादी, सुलसुलिया, नरखोरिया, नरही, बारोडीह, मंगरदह, पुरैनी, गरबांध, अलकर, विलासपुर, कुंबा, हलिवंता गांव सहित विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर भव्य पूजन-अर्चन किया गया

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!