Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर।
शहर के प्रतिष्ठित गुलाब फार्मेसी एवं हॉस्पिटल परिसर में सोमवार को क्षेत्रीय फिल्म “हॉस्पिटल” के बहुप्रतीक्षित गीत “तोहरी सूरतिया सतावे” का विमोचन किया गया। गीत का औपचारिक रिलीज झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सूर्यदेव मेहता के करकमलों से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक विजय हिन्द ने बताया कि फिल्म “हॉस्पिटल” समाज में स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास है। रिलीज किया गया गीत फिल्म की भावना को दर्शाता है, जिसमें मानवीय संवेदनाओं और संघर्ष को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान गुलाब हॉस्पिटल के संचालक डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि चिकित्सा और सिनेमा दोनों ही समाज सेवा के सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्मों के माध्यम से आम जनता तक महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाए जा सकते हैं।
गीत विमोचन समारोह में रामअवध सिंह, निशंक निश्रम, प्रेम रावण, कुश बाबू, रौनक तिवारी सहित स्थानीय नागरिक, बुद्धिजीवी वर्ग, फिल्म से जुड़े कलाकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने फिल्म और गीत की सराहना करते हुए इसे सामाजिक संदेश से भरपूर बताया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण और सकारात्मक माहौल में संपन्न हुआ।











