Location: सगमा
सगमा, गढ़वा। प्रखंड के मकरी गांव स्थित सर्वेश्वरी समूह आश्रम में समूह के संस्थापक अघोरेश्वर भगवान राम के हनुमान स्वरूप के रूप में पहचाने जाने वाले फोका बीर बाबा के निर्वाण दिवस के अवसर पर हवन–पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत आश्रम के उपाध्यक्ष बिहारी राम द्वारा फोका बीर बाबा के मंदिर में विधिवत हवन–पूजन एवं अनुष्ठान के साथ की गई। इस मौके पर आश्रम परिसर को फूल–मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
निर्वाण दिवस के आयोजन को सफल बनाने में आश्रम के उपाध्यक्ष बिहारी राम, मंत्री रमेश कुमार यादव, कृष्ण गुप्ता, सुशील कुमार सिन्हा, अनूप लाल यादव, मनोज पासवान, संतोष जयसवाल, बबलू मौर्या, मुकेश गुप्ता, शिव पूजन यादव, सूरज कुमार एवं राजीव रंजन गुप्ता सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।











