Location: पलामू
मेदिनीनगर।शहर थाना के एसआई चंद्रशेखर कुमार यादव ने पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम ख़रौंधा निवासी रंजीत कुमार सिंह, पिता सुरेंद्र सिंह के घर ढोल नगाड़े के साथ पहुंचकर इश्तेहार चिपकाने का काम किया है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और शहर थाना के एसआई चंद्रशेखर कुमार यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि शहर थाना कांड स 406/25 का अभियुक्त रंजीत कुमार सिंह कई महीनो से फरार चल रहा है।
उन्होंने बताया की न्यायालय के निर्देश पर रंजीत कुमार सिंह के घर इस्तेहार चिपकाया गया है। इस्तेहार चिपकाने के समय अभियुक्त के अन्य सदस्य व स्थानीय ग्रामीण गवाह के रूप में मौजूद थे।इस्तेहार चिपकाये जाने के बाद भी अगर आरोपी पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण नहीं करता है तो उसके विरुद्ध एक माह बाद कुर्की जब्त करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।











