Location: Garhwa
डालटनगंज। पलामू-गढ़वा सीमा पर गढ़वा टाउन थाना क्षेत्र के वनपुरवा जंगल में शुक्रवार रात प्रेम प्रसंग में हुई हत्या-आत्महत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। शनिवार को पुलिस ने घटनास्थल से 26 वर्षीय सुमित कुमार चन्द्रवंशी (शाहपुर सेमरटाड़) और 25 वर्षीय प्रीति देवी उर्फ डॉली (नावाटोली, मेदिनीनगर) का शव बरामद किया।
जानकारी के अनुसार शादीशुदा प्रीति (दो बच्चों की मां) और अविवाहित सुमित के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। शुक्रवार देर रात सुमित ने प्रीति पर चाकू से हमला किया और खुद को गोली मार ली। प्रीति ने अंतिम क्षणों में अपने भाई को फोन कर सूचना दी, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने घटनास्थल से पिस्तौल, चाकू और अन्य सामान जब्त कर जांच शुरू कर दी है।












