प्रेम प्रसंग में पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Location: Garhwa

गढ़वा जिले के भंडारिया थाना क्षेत्र के टेनटाड़ निवासी बिगिन कोरबा उर्फ बिगन देवरा की हत्या उसकी पत्नी और उसके पत्नी की प्रेमिका ने धारदार हथियार से कर, जंगल की झड़ी में शव को छुपा दिया था। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।तथा दोनों को गिरफ्तार कर ली है।

सूत्रों के अनुसार मृतक की पत्नी व संतोष के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था पांच बच्चों की मां तेतरी देवी की प्रेम प्रसंग की जानकारी गांव वालों को भी थी इसी बीच सोमवार को तेतरी अपने प्रेमी के साथ गांव के बगल स्थित जुरमाजंगल में लकड़ी लाने गई थी इसकी जानकारी मिलने पर मृतक अपनी पत्नी को देखने चला गया जहां जंगल में संतोष कोरवा के साथ अपनी पत्नी को देखकर दोनों के बीच लड़ाई होने लगी इसी बीच मौका देखकर उसकी पत्नी व प्रेमी ने मृतक बिगन के सिर पर धारदार टांगी से मार दिया इससे घटना स्तर पर ही विगान कोरबा की मौत हो। गई मौत के बाद दोनों प्रेमी प्रेमिका शव छोड़कर वापस लौट गए। फिर दूसरे दिन दोबारा जंगल जाकर शव को झड़ी में छुपा दिया ।दो दिनों से बिगिन के गायब रहने की स्थिति में ग्रामीणों ने शक के आधार पर जंगल में इसकी खोज भी शुरू की वहां जंगल में एक जगह पर खून के निशान व झड़ी के पीछे शव के दबे होने की जानकारी मिली। ऐसे में वापस लौटकर ग्रामीणों ने उसकी पत्नी और संतोष कोरबा से कड़ी पूछताछ की ।इसमें दोनों ने बिगन की हत्या कीए जाने की बात स्वीकार कर ली इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी । ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। इधर इस संबंध में भंडारिया के थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने कहा कि प्रेम प्रसंग में यह हत्या हुई है इस मामले पर प्राथमिक दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!