प्रशासनिक खबरें

Location: Garhwa


गढ़वा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
गढ़वा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा, पीएम आवास, पंचायत व्यय, सामाजिक सुरक्षा, आंगनबाड़ी सेवाएं सहित कई योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया।

मनरेगा के तहत आधार आधारित भुगतान, जॉब कार्डधारियों को 100 दिन का रोजगार, पोटो हो खेल मैदान, बिरसा हरित ग्राम योजना, अस्वीकृत लेन-देन आदि बिंदुओं की समीक्षा हुई। पीएम आवास योजना (ग्रामीण), अबुआ आवास, GPDP सर्वे और पंचायत व्यय पर भी दिशा-निर्देश दिए गए।

सामाजिक सुरक्षा और समाज कल्याण विभाग के तहत पेंशन योजनाओं, पोषाहार, सेविका/सहायिका मानदेय, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की गई। जर्जर भवनों वाले केंद्रों को निकटवर्ती स्कूलों में स्थानांतरित करने पर विचार हुआ।

उपायुक्त ने लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में डीडीसी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।


विद्यालयी बसों की जांच, सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश
गढ़वा: जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर मोटरयान निरीक्षक मनीष कुमार द्वारा BSKD, NPS और Oxford पब्लिक स्कूल की बसों की जांच की गई।

वाहनों की फिटनेस, बीमा, फायर इक्विपमेंट, ड्राइवर की पात्रता आदि की जांच की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जीपीएस ट्रैकर लगाना अनिवार्य बताया।

सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया कि सीट क्षमता से अधिक छात्र न बैठाए जाएं। चालकों और खलासियों के चरित्र प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से डीटीओ कार्यालय में जमा कराने को कहा गया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बसों की गति सीमित रखने का निर्देश दिया। सभी बसों में 112 हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित करने को भी कहा गया।


गढ़वा में SIS अधिकारी सेवा बैच का शुभारंभ
गढ़वा: एसआईएस लिमिटेड के गढ़वा प्रशिक्षण केंद्र में GTO अधिकारी सेवा के 40वें बैच का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया। इस अवसर पर 64 चयनित प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण शुरू हुआ।

एसआईएस लिमिटेड देश की प्रमुख निजी सुरक्षा कंपनी है, जो हर वर्ष स्नातक युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करती है। चयनित अभ्यर्थियों को तीन चरणों के बाद अधिकारी पद पर नियुक्त किया जाता है।

इस अवसर पर अमन कुमार ने शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि दी और प्रशिक्षुओं की परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में SIS के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

एसआईएस देश-विदेश में 500 से अधिक कार्यालयों और 3.5 लाख से अधिक कर्मचारियों के साथ कार्यरत है और इसे भारत सरकार द्वारा अनिवार्य सेवा के रूप में मान्यता प्राप्त है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!