प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित : कन्हैया चौबे

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को गुलाब मेमोरियल मार्केट परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया चौबे ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत, एक भारत-श्रेष्ठ भारत और आत्मनिर्भर एवं मजबूत भारत का जो सपना देशवासियों ने देखा था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 से लगातार राष्ट्रसेवा के माध्यम से साकार करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों लोगों तक पहुंचा है।
कन्हैया चौबे ने कहा कि वर्ष 2013 में गुजरात में आयोजित किसान सम्मेलन में वे झारखंड किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में शामिल हुए थे। उस दौरान उन्होंने तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान बंशीधर की तस्वीर भेंट की थी। उन्होंने कहा कि भगवान बंशीधर की कृपा से नरेंद्र मोदी आज देश के प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर भी मजबूत नेतृत्व का परिचय दिया है। भाजपा हमेशा संगठन की एकता और सामूहिक नेतृत्व में विश्वास करती है, जहां सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान समान रूप से किया जाता है।
उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे भी देश को विकास और समृद्धि के पथ पर अग्रसर करते हुए मां भारती की सेवा करते रहेंगे।
मौके पर अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष शिवधारी राम सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    चैनपुर के बंधुआ गांव में हिंसक हमला, गोली और चाकूबाजी में तीन घायल

    चैनपुर के बंधुआ गांव में हिंसक हमला, गोली और चाकूबाजी में तीन घायल

    गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    कुशमही विवाद: एसडीओ ने की जांच, 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

    कुशमही विवाद: एसडीओ ने की जांच, 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

    होटल गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    होटल गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सर्पदंश के बाद युवक गढ़वा रेफर

    सर्पदंश के बाद युवक गढ़वा रेफर
    error: Content is protected !!