प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया

Location: पलामू

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी बहनों ने डीआईजी और एसपी को बांधा रक्षा सूत्र

मेदिनीनगर।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के चैनपुर शाखा द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के किरण बहन और हर्षा बहन ने पलामू जोन के डीआईजी नौशाद आलम और पलामू एसपी रीष्मा रमेशन को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें पवित्रता का संदेश दिया गया।इस पावन मौके पर ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा कई विशिष्ट अतिथियों को रक्षासूत्र बांध कर पवित्रता की प्रतिज्ञा कराई गई, तथा खर्ची के रूप में उनके जीवन की बुराईयों विकारों व्यसनों को दान के रुप में अर्पित करवाया गया। सभी को आत्म स्मृति का तिलक लगाकर प्रेम और सद्भावना रुपी रक्षासूत्र बांध कर खुशनुमा जीवन का वरदान देते हुए मधुर व्यवहार की मिठाई से सबका मुख मीठा कराया गया। इस प्रकार की ज्ञान के रहस्यों को बताते हुए बहनों द्वारा परमात्म मर्यादाओं की राखी बांधी गई। साथ साथ ब्रह्माकुमारी किरण दीदी ने कहा प्रेम और सद्भावना की भावना से विश्व की बड़ी से बड़ी समस्या को समूल नष्ट किया जा सकता है । नैतिक मूल्यों के संकट के समय ज्योति बिंदु परमात्मा शक्ति के स्रोत द्वारा मनुष्यों में मनोबल की जागृति आई है। जो नर नारी इस सुखद बंधन को स्वीकार करते हैं ,वह अपनी रक्षा अशुद्ध विचार व्यवहार से स्वयं ही रक्षा करते हैं। इस रक्षा सूत्र को बढ़ने से सभी प्रकार के रोग अशुद्ध संकल्प नाश हो जाता है राखी का यह पावन पर्व महज भागों का त्यौहार नहीं बल्कि मानव में पवित्रता की धारण करने वाले अमूल्य उपहार है राखी की पुण्य प्रदायक भावना विश्व को स्वर्ग बन सकती है ।विकारों से रक्षा करने हेतु राखी बंधन की परंपरा वर्तमान संगम युग के समय में परमात्मा के द्वारा शुरू की गई थी इस प्रकार के अनेकानेक शुभकामनाओं और शुभभावनाओं के बोल से सभी का मनोबल बढ़ाया गया और सभी को दिल से हार्दिक बधाइयां दी गई।करीब सौ लोगों ने यह परमात्मा स्मृति तथा परमात्मा प्यार रूपी रक्षाबंधन को बंधवाकर अपनी रक्षा की साथ-साथ समाज की रक्षा की प्रतिज्ञा की। सभी अतिथियों ने आध्यात्मिक भावनाओं के अनुभवों से अभिभूत होकर ब्रह्मकुमारी बहनों का धन्यवाद किया। और समाज में पवित्रता आध्यात्मिकता और दिव्यता को लाने के इस सफल कार्य के लिए बहनों की सराहना की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!