प्रखंड कार्यालय के तैनात बड़ा बाबू का इलाज के दौरान निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

Location: पलामू

मेदिनीनगर।मनातू प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यरत प्रखंड कार्यालय के बड़ा बाबू वृंदा राम उम्र 50 वर्ष का रविवार की सुबह मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।इस संबंध में परिजनों ने बताया कि वृंदा राम कई महीनो से अस्वस्थ चल रहे थे। इसी बीच शनिवार को इनका तबीयत ज्यादा बिगड़ गया। तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए मनातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के क्रम में रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। वहीं उनके मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वही उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।मिलनसार स्वभाव के कारण वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।परिजन, शुभचिंतक और ग्रामीणों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!