पोस्को एक्ट के तहत युवक की गिरफ्तारी, एक घंटे में पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Location: Manjhiaon

मझिआंव: — थाना क्षेत्र के मोरबे गांव के भलुही टोला निवासी विनोद चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार चौधरी को पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत दर्ज मामले में प्राथमिकी के मात्र एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को प्रेम-प्रसंग के बहाने भगाकर ले जाने का आरोप किशोरी के भाई ने लगाया था। इस संबंध में बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे थाना कांड संख्या 41/25, धारा— पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया।

मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे में, दोपहर 2 बजे आरोपी अजीत चौधरी को गिरफ्तार कर थाना लाया। गिरफ्तारी के बाद रेफरल अस्पताल में उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उसे गढ़वा जेल भेज दिया गया। वहीं, नाबालिग लड़की को भी बरामद कर महिला पुलिस के संरक्षण में मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा भेजा गया है।

आरोपी को इतनी शीघ्रता से गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों द्वारा थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस प्रशासन इसी प्रकार तेज और संवेदनशील कार्रवाई करता रहा, तो ऐसे अपराधों में निश्चित रूप से कमी आएगी और अपराधियों में भय व्याप्त होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!