पैसों को लेकर पति से विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या

Location: Garhwa

गढ़वा

कांडी थाना क्षेत्र के गोसांग गांव में शुक्रवार को 22 वर्षीय कौशल्या देवी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। वह गोसांग गांव निवासी रमेश रजवार की पत्नी थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कौशल्या देवी का पति लगभग 25 दिन पहले घर से बाहर कमाने के लिए गया था। जाते समय उसने पत्नी को घरेलू खर्च के लिए छह हजार रुपये दिए थे। हाल ही में कौशल्या ने पति से दोबारा पैसों की मांग की, जिसे लेकर दोनों के बीच मोबाइल पर बहस हो गई।

बताया गया कि शुक्रवार को कौशल्या देवी ने घर में भोजन बनाकर अपनी सास को खिलाया और उन्हें काम करने के लिए बाहर भेज दिया। इसके बाद उसने अकेलेपन में कीटनाशक का सेवन कर लिया।

कुछ देर बाद उल्टी करते हुए उसे घर के एक छोटे बच्चे ने देखा और तुरंत सास को सूचना दी। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी।

इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!