पेशका बाजार के अतिक्रमण पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

Location: Meral

फोटो।अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनाया गया दुकान एवं मकान को तोड़ता बुलडोजर

मेराल सीओ जसवंत नायक ने गुरुवार को बुलडोजर अभियान चलाकर पेशका बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस मौके पर सीओ यशवंत नायक, थाना प्रभारी विष्णु कांत सहित प्रशासनिक महकमे की उपस्थिति में पेशका बाजार मे सरकारी जमीन पर अवैध रूप से, कब्जा जमाई लोगों के करीब डेढ़ दर्जन दुकानों को बुलडोजर से गिराकर जमीन को खाली करा दिया गया। जिससे सड़क की चौड़ाई बढ़ गई।

विदित हो कि अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने से पूर्व प्रशासन द्वारा अवैध रूप से सरकारी जमीन पर दुकान चला रहे लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए तीन चार बार पहले भी नोटिस दिया था। लेकिन लोग सरकारी नोटिस को नजर अंदाज करते रहे, फलस्वरुप गुरुवार को प्रशासन को कड़ा कदम उठाना पड़ा। सीओ यशवंत नायक तथा थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि गुरुवार के सुबह भी लोगों को अतिक्रमण हटाओ अभियान की जानकारी दे दिया था ताकि लोग अपने आवश्यक सामान को हटा सकें। अभियान के तहत करीब डेढ़ दर्जन मिट्टी खपड़ा एवं अल्बेस्टर से बनाए गए मकान एवं दुकानों को बुलडोजर से तोड़ा गया। स्थानीय मुखिया राम प्रताप साव ने कहा कि अतिक्रमण मुक्त हो जाने से पेशका बाजार की सड़क पर आवागमन सुगम हो गया। साथ ही बहुत से लोगों को नए तरीके से रोजी रोजगार करने का अवसर भी मिलेगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान में एएस आई रवि कुमार एएसआई एन के पांडे अंचल निरीक्षक बिंदेश्वरी पासवान राजस्व कर्मचारी सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। अतिक्रमण अभियान दिन मे लगभग 11:30 बजे से प्रारंभ होकर करीब 4:30 बजे तक चला और शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!