Location: Meral
मेराल। पूर्वी के पंचायत की पूर्व मुखिया सुषमा कुशवाहा को सहायक आचार्य के पद पर नियुक्ति मिलने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन ने उन्हें बुके भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं।
बधाई कार्यक्रम में रोहित कुमार, रामकुमार महतो, उदय मेहता, देवव्रत कुमार मेहता, चंदेश्वर महतो, वीरेंद्र नाथ महतो, रमेश महतो, मदन यादव, सीता कुमारी, वीरेंद्र चौधरी, विकास कुमार, विनोद कुमार कुशवाहा, विनय कुमार, सुधांशु शेखर सहित कई लोग उपस्थित रहे।
डॉ. लालमोहन ने कहा कि सुषमा कुशवाहा की इस सफलता से क्षेत्रवासियों में खुशी है। उन्होंने कठिन परिश्रम और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में सुषमा कुशवाहा किसी उच्च पद पर पहुँचकर गांव का नाम और भी रोशन करेंगी।











