पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने जताया शोक, कहा – मजदूरों और गरीबों की आवाज थे ददई दुबे,ददई दुबे जैसे व्यक्तित्व राजनीति में विरले होते हैं: चंद्रवंशी

Location: Garhwa

गढ़वा। पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रामचंद्र चंद्रवंशी ने कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री दुबे का जाना राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक ऐसा वटवृक्ष थे, जिनकी छाया में मजदूरों, गरीबों और वंचितों को हमेशा संबल मिलता रहा।

श्री चंद्रवंशी ने कहा कि ददई दुबे ने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने सत्ता पक्ष में रहते हुए भी और विपक्ष में रहते हुए भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया। वे न सिर्फ जननेता थे, बल्कि सिद्धांतों की राजनीति के प्रतीक भी थे।

पूर्व मंत्री ने कहा कि ददई दुबे ने राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई और कभी भी पक्षपात या कटुता की राजनीति नहीं की। उनका जीवन मजदूरों और शोषितों के हक की लड़ाई में समर्पित रहा।

श्री चंद्रवंशी ने कहा, “ददई दुबे जैसे शख्सियत विरले होते हैं, जिन्होंने संघर्षों से अपनी राह बनाई और दूसरों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।”

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!