Location: Garhwa
गढ़वा।
पुलिस अधीक्षक अमन कुमार (भा.पु.से.) ने शुक्रवार को सीआरपीएफ 172 बटालियन के कमांडेंट के साथ बड़गड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ा पहाड़ कैंप, पुनदाग पिकेट एवं बहेरा टोली पिकेट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैंप की सुरक्षा व्यवस्था, जवानों की तैनाती, स्थानीय लोगों से पुलिस के तालमेल तथा पुलिस द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सीआरपीएफ और जिला पुलिस के पदाधिकारियों एवं जवानों को 24 घंटे सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बूढ़ा पहाड़ कभी नक्सलियों का गढ़ माना जाता था, लेकिन आज जिला प्रशासन और सुरक्षा बलों के प्रयास से यह इलाका विकास और भयमुक्त वातावरण की ओर अग्रसर है। उन्होंने जवानों की सराहना करते हुए कहा कि आपने बड़ी उपलब्धि हासिल की है, लेकिन चुनौतियां अभी बाकी हैं, इसलिए नक्सलियों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखनी होगी।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कैंप में आवास, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी जायजा लिया तथा कमियों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका, सीआरपीएफ 172 बटालियन के 2IC, बड़गड़ थाना प्रभारी समेत पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।











