Location: पलामू
हरिहरगंज।पीपरा पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव में अवैध रूप से संचालित शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान दो क्विंटल जावा महुआ और 10 लीटर महुआ निर्मित शराब को जप्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया. पीपरा थाना प्रभारी बिमल कुमार ने बताया कि चोरी छिपे अवैध तरीके से शराब के धंधे की जा रही थी. जिसकी गुप्त सूचना मिली थी. उन्होंने बताया कि पुलिस अवैध धंधे और संलिप्त लोगों के खिलाफ तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई में जुटी है. उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. अभियान में पीपरा थाना प्रभारी सहित एएसआइ जितेंद्र कुमार और पुलिस बल के कई जवान शामिल थे।











