Location: कांडी
कांडी थाना क्षेत्र के पिपरडीह गांव में शनिवार को 16 वर्षीय रीना कुमारी ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह रंगनाथ यादव की पुत्री थी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपनिरीक्षक विद्यासागर प्रसाद मौके पर पहुंचे और शव का मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट व डेड बॉडी चालान तैयार कर अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
थाना प्रभारी अविनाश राज ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, मामले की जांच जारी है।











