
भवनाथपुर के केतार थाना क्षेत्र के अजनिया खोनहर गांव में खेत में पानी पटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। मारपीट में दोनों पक्षों की दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को भवनाथपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. नीतीश भारती ने प्राथमिक उपचार किया।
प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला निरमा देवी (पति–कुलदीप बैठा) को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर किया गया, जबकि दूसरे पक्ष की घायल महिला गायन्ति देवी (पति–संतोष बैठा) का इलाज भवनाथपुर में जारी ह











