Location: पलामू
मेदिनीनगर। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों पागल कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। इनका आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन लोग पागल कुत्तों का शिकार हो रहे हैं।इसी तरह कुत्ता काटने का एक मामला प्रकाश में आया है। सदर प्रखंड के खनवा गांव में एक पागल कुत्ता ने तीन लोगों को दौड़कर काट लिया।जिसमें तीनों व्यक्ति घायल हो गए।घायलों में खनवा गांव निवासी विजय विश्वकर्मा की पुत्री दिव्यानी कुमारी उम्र 16 वर्ष,दशरथ उरांव उम्र 45 वर्ष सहित एक अन्य व्यक्ति का नाम शामिल है। पागल कुत्ता के काटने के बाद ग्रामीणों ने पागल कुत्ता को मौत के घाट उतार दिया।ताकि आने वाले समय में किसी को भी यह पागल कुत्ता न काट पाए। इस घटना के बारे में घायल के परिजनों ने बताया कि तीनो लोग बुधवार की सुबह अपने घर के बाहर बैठे हुए थे।इसी बीच एक पागल कुत्ता तीनों को बाराबारी दौड़ा कर काट लिया।जिसमे तीनो घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा तीनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां तीनो को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया। जिसके बाद तीनों खतरे से बाहर हैं।











