Location: Meral
मेराल। राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को जेएसएलपीएस कर्मियों ने प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। कर्मी पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
इनकी मुख्य मांगों में एनएमएमयू (NMMU) लागू करना, राज्य कर्मी का दर्जा देना, स्तर 7 और 8 के कर्मियों को आंतरिक प्रोन्नति देना, वार्षिक वेतन वृद्धि तथा स्थानांतरित कर्मियों को गृह जिला में पोस्टिंग देना शामिल है।
कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 25 सितंबर को जिला स्तर पर, 7 व 8 अक्टूबर को रांची में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना देंगे। साथ ही 6 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कही है।
धरना में मोहम्मद गुलाम, जिलानी रंजन कुमार, पंकज कुमार, मनोज कुजूर, सुमंत कुमार, विष्णु देव, प्रसाद यादव सहित कई कर्मी शामिल थे।











