Location: Garhwa
मतगणना के पहले राउंड का परिणाम घोषित कर दिया गया है। पहले चरण की गिनती में मासूम राजा 2136 मतों के साथ पहले स्थान पर हैं।
उनके निकटतम प्रतिद्वंदी दौलत सोनी को 1989 वोट मिले हैं और वे दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। संतोष केसरी 1551 मतों के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
इसके अलावा कंचन जायसवाल को 919 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि अलख पांडे को 719 मत मिले हैं।
पहले राउंड की मतगणना के बाद मासूम राजा ने बढ़त बना ली है। शेष राउंड की गिनती जारी है।











