पहलगाम घटना पर झारखंड के एक महत्वपूर्ण मंत्री का बयान सुनिए और समझिए उनके ज्ञान के बारे में जानिए

Location: रांची

रांची : झारखंड सरकार के मंत्रियों के अजब गजब बोल और ज्ञान की चर्चा होते रहती है। अपने ज्ञान और बोल को लेकर कई मंत्री सुर्खियों में रहते हैं। पिछले दिनों एक मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने कहा था कि शरीयत उनके दिल में और संविधान हाथ में रहता है। मुसलमान सब्र में है कब्र में नहीं। अब इसी सरकार के एक महत्वपूर्ण मंत्री सुदीप्त कुमार सोनू ने कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं के कत्लेआम पर बयान दिया है। उन्होंने क्या बयान दिया है यह आप भी सुनिए और जानिए। आपको जानना जरूरी है कि हमारे प्रदेश में कैसे-कैसे मंत्री हैं। कितने ज्ञानी हैं। मंत्री सोनू को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का बेहद करीबी माना जाता है। उच्च शिक्षा सहित कई महत्वपूर्ण मंत्रालय इनके पास है। यह पावरफुल मंत्री हैं। लेकिन इन्हें यह जानकारी नहीं है कि पहलगाम कश्मीर में है या हिमाचल प्रदेश में। पहलगाम में हिंदुओं की हत्या को लेकर उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे इस्तीफा मांगा है। उनका बयान आप सुनिए फिर सोचिए कि झारखंड में कैसे-कैसे मंत्री हैं और यह राज्य को कैसे चला रहे हैं। देश का बच्चा-बच्चा जानता है कि पहलगाम कश्मीर में है। तीन दिनों से देश दुनिया में सिर्फ पहलगाम की चर्चा हो रही है फिर भी मंत्री जी को यह जानकारी नहीं है तो इसे झारखंड का दुर्भाग्य ही कहेंगे। कांग्रेस कोटे से मंत्री इरफान अंसारी का बयान तो आप सुनते ही रहते हैं। उनके ज्ञान की भी चर्चा हो चुकी है। जेपीएससी के बारे में नहीं बता पाए थे। फिर भी अनर्गल बयान बाजी करते रहते हैं। धन्य है झारखंड के मंत्री।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव में म्यूटेशन में भारी गड़बड़ी, जमीन मालिक परेशान

    मझिआंव में म्यूटेशन में भारी गड़बड़ी, जमीन मालिक परेशान

    जमीन विवाद मामले को लेकर 55 वर्षीय व्यक्ति को पीटकर किया घायल,हालत गंभीर

    जमीन विवाद मामले को लेकर 55 वर्षीय व्यक्ति को पीटकर किया घायल,हालत गंभीर

    ठाकुरबाड़ी मंदिर में वैदिक रीति से भगवान जगन्नाथ का महास्नान, एकांतवास में गए भगवान बलभद्र और सुभद्रा संग

    पलामू प्रमंडल में गहराया भाषा विवाद, समय रहते सरकार ने कदम नहीं उठाया तो फिर पैदा होंगे जयराम महतो जैसे नेता

    पलामू प्रमंडल में गहराया भाषा विवाद, समय रहते सरकार ने कदम नहीं उठाया तो फिर पैदा होंगे जयराम महतो जैसे नेता

    भाषा विवाद पर भाजपा का हेमंत सरकार पर तीखा वार, बहाली प्रक्रिया को बताया जनविरोधी

    भाषा विवाद पर भाजपा का हेमंत सरकार पर तीखा वार, बहाली प्रक्रिया को बताया जनविरोधी

    राजद संगठन चुनाव में सूरज सिंह की हैट्रिक जीत, लालू यादव का जन्मदिन भी धूमधाम से मना

    राजद संगठन चुनाव में सूरज सिंह की हैट्रिक जीत, लालू यादव का जन्मदिन भी धूमधाम से मना
    error: Content is protected !!