पलामू समाचार

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • 3 hours ago
  • 0 Comments

Location: पलामू

  1. डीसी ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की, मातृ-शिशु स्वास्थ्य व टीबी नियंत्रण पर दिए निर्देश
    पलामू, प्रतिनिधि। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, टीबी नियंत्रण कार्यक्रम, कुपोषण उन्मूलन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार कल्याण, आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM), एबीएचए आईडी एवं एनक्यूएएस सहित विभिन्न योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा की।
    उपायुक्त ने गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण, नियमित प्रसव पूर्व जांच एवं शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समीक्षा में बताया गया कि मई 2026 तक जिले में संस्थागत प्रसव 95 प्रतिशत तथा पूर्ण टीकाकरण 94 प्रतिशत रहा है। उन्होंने इन उपलब्धियों में और सुधार के लिए नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया।
    गंभीर कुपोषित बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें एमटीसी में भर्ती कराने तथा स्वास्थ्य विभाग और समाज कल्याण विभाग के बीच समन्वय बढ़ाने का निर्देश दिया गया। टीबी नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अधिक से अधिक लोगों को “निक्षय मित्र” बनने के लिए प्रेरित करने को कहा। समीक्षा में बताया गया कि उपचाररत 1,825 टीबी मरीजों में से 162 को पोषण किट उपलब्ध कराई जा चुकी है।
    बैठक में 11 जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजित होने वाले विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। आयुष्मान भारत योजना एवं एबीएचए आईडी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में सिविल सर्जन, एमएमसीएच अधीक्षक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
  2. पलामू में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया
    पलामू, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, अवैध हथियार, मादक पदार्थ एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की गई तथा यातायात व्यवस्था को लेकर भी निगरानी रखी गई।
  3. पदनाम परिवर्तन पर समाहरणालय कर्मियों ने सरकार का जताया आभार
    पलामू, प्रतिनिधि। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार द्वारा समाहरणालय संवर्ग के विभिन्न पदों के नाम में परिवर्तन संबंधी अधिसूचना जारी किए जाने पर पलामू समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों ने खुशी जताई। समाहरणालय परिसर में एकत्र होकर कर्मियों ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं कार्मिक सचिव के प्रति आभार व्यक्त किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
    इस अवसर पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह, जिला सचिव संजय प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।
  4. वूशु व एथलेटिक्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का सम्मान
    पलामू, प्रतिनिधि। ओलंपिक दिवस के अवसर पर जिला खेल विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संत मरियम स्कूल के खिलाड़ियों को विद्यालय की प्रार्थना सभा में सम्मानित किया गया। विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
    वूशु की सांडा स्पर्धा में हर्षि कुमार ने स्वर्ण, छोटू कुमार एवं विवेक कुमार ने रजत तथा कार्तिक कुमार, संकल्प वर्मा एवं आशीष गुप्ता ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं एथलेटिक्स की 200 मीटर दौड़ में अलीमा ने कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों को प्रशिक्षक सुमित बर्मन ने प्रशिक्षण दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

    अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

    जनसुनवाई में मानदेय, पेंशन और जमीन धोखाधड़ी के मामले छाए, उपायुक्त ने जांच के दिए निर्देश

    जनसुनवाई में मानदेय, पेंशन और जमीन धोखाधड़ी के मामले छाए, उपायुक्त ने जांच के दिए निर्देश

    बड़गड़ बैंक प्रकरण: मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, जांच के लिए एसडीओ पहुंचे, बैंक कर्मियों में मचा हड़कंप

    बड़गड़ बैंक प्रकरण: मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, जांच के लिए एसडीओ पहुंचे, बैंक कर्मियों में मचा हड़कंप

    झारखंड-छत्तीसगढ़ पुलिस की अंतर्राज्यीय बैठक में अपराध नियंत्रण पर बनी रणनीति, सीमावर्ती क्षेत्रों में समन्वय बढ़ाने पर जोर

    झारखंड-छत्तीसगढ़ पुलिस की अंतर्राज्यीय बैठक में अपराध नियंत्रण पर बनी रणनीति, सीमावर्ती क्षेत्रों में समन्वय बढ़ाने पर जोर

    पलामू समाचार

    पलामू  समाचार

    एसआईआर कार्य में लापरवाही पर नौ वॉलंटियर्स से जवाब-तलब, नहीं देने पर होगी कार्रवाई

    एसआईआर कार्य में लापरवाही पर नौ वॉलंटियर्स से जवाब-तलब, नहीं देने पर होगी कार्रवाई
    error: Content is protected !!