पलामू डीसी ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन व वैक्सीनेशन में तेजी लाने का दिया निर्देश

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • June 8, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक की। बैठक में कृषि, आत्मा शासकीय निकाय, पशुपालन, गव्य विकास, सहकारिता, मत्स्य, उद्यान एवं जिला भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी।
बैठक में उपायुक्त श्री शेखावत ने खरीफ मौसम की तैयारियों, बीज एवं उर्वरक उपलब्धता, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान पाठशाला, पशुधन विकास योजनाओं, वैक्सीनेशन अभियान तथा मत्स्य एवं उद्यान विभाग की योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उपायुक्त ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों को अनुदान की राशि उपलब्ध करा दी गयी है, लेकिन उनके स्तर से योजनाओं के क्रियान्वयन में रुचि नहीं दिखाई जा रही है, ऐसे लाभुकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाये साथ ही उन्होंने पशुओं के वैक्सीनेशन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक में खरीफ 2026-27 के लिए बीज वितरण, उर्वरक आवश्यकता एवं आपूर्ति योजना की समीक्षा की गयी। जिले में खरीफ फसलों के लिए 1 लाख 37 हजार 270 हेक्टेयर क्षेत्र में खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।वहीं किसानों को अनुदानित दर पर धान बीज उपलब्ध कराने हेतु राज्य स्तर से अब तक 2000 क्विंटल बीज आवंटित किया गया है।

उपायुक्त ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को अधिकाधिक किसानों को केसीसी से जोड़ने का निर्देश दिया। समीक्षा में बताया गया कि विशेष शिविरों के माध्यम से केसीसी आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं।बैठक में किसान पाठशाला के अंतर्गत संचालित कार्यों की भी समीक्षा की गयी। विभिन्न केंद्रों पर फेंसिंग, सोलर पंप, पॉली हाउस, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट, मत्स्य पालन तालाब, प्रशिक्षण केंद्र, पशु शेड एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी गयी।

मत्स्य विभाग अंतर्गत वेद व्यास योजना एवं मत्स्य विपणन योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वेद व्यास योजना के तहत कुल 35 लाभुकों को लाभान्वित किया जाना है तथा इसके लिए लाभुकों से आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं।उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान सब्जी एवं पुष्प खेती, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, गृह वाटिका एवं शेड नेट जैसी योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी गयी। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक
    error: Content is protected !!