पर्यावरण संरक्षण को लेकर एसजीएन मॉडर्न किंडरगार्टन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Location: Meral

मेराल। पर्यावरण दिवस के अवसर पर बंका रोड स्थित एसजीएन मॉडर्न किंडरगार्टन विद्यालय में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भुक्ति प्रधान धर्मेंद्र देव, विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन और सहयोगी रोहित देव ने वृक्ष लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस दौरान बच्चों को पर्यावरण संतुलन और पेड़ों की आवश्यकता के बारे में बताया गया। रोहित देव ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन के लिए जरूरी ऑक्सीजन देते हैं और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाते हैं। विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि संस्था हर वर्ष पौधारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि विशेष अवसरों पर पौधे लगाना चाहिए।

विद्यालय निदेशक धर्मेंद्र देव ने कहा कि मनुष्य की भोगवादी प्रवृत्ति के कारण पर्यावरण असंतुलित हो गया है। नदियां सूख रही हैं, भूजल स्तर घट रहा है और तापमान बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम उठाने चाहिए।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए 10 बिंदुओं पर संकल्प लिया, जिसमें हर वर्ष पौधा लगाना, जल स्रोतों का संरक्षण, वर्षा जल संचयन, कचरा कूड़ेदान में डालना, पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था, पैदल चलना, कागज और बिजली की बचत, और खुले में शौच से बचना शामिल है।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक रामाशीष राम, करण कुमार कौशल, राहुल कुमार, संजय कुमार गुप्ता, संजय ठाकुर, अखिलेश्वर मिश्रा, आकाशदीप एवं पंकज कुमार चौधरी सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!