परती पंचायत में बेकाबू सांड का आतंक, कार क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में दहशत

Location: केतार



केतार (गढ़वा)। परती पंचायत क्षेत्र में एक बेकाबू आवारा सांड का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना में सांड ने ग्रामीण त्रिभुवन बैठा की कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। लगातार हो रहे हमलों और वाहनों को नुकसान पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत के साथ स्थानीय प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार उक्त सांड पिछले कई दिनों से क्षेत्र में उत्पात मचा रहा है। राहगीरों पर झपटने और वाहनों को निशाना बनाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सांड के कारण लोगों को आवागमन के दौरान हर समय खतरे की आशंका बनी रहती है।
बताया गया कि सांड को पकड़ने और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए ग्रामीणों द्वारा पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों से मांग की गई थी। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
कार क्षतिग्रस्त होने की घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सांड को पकड़ने और क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने स्थानीय निकाय एवं पशुपालन विभाग से सवाल किया है कि आखिर प्रशासन किसी गंभीर हादसे या जनहानि का इंतजार क्यों कर रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द आवारा सांड को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yogendra Vishwakarma

    Location: Ketar Yogendra Vishwakarma is reporter at आपकी खबर News from Ketar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    परती पंचायत में बेकाबू सांड का आतंक, कार क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में दहशत

    परती पंचायत में बेकाबू सांड का आतंक, कार क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में दहशत

    हड़ही पहाड़ पर श्रावणी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    हड़ही पहाड़ पर श्रावणी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    पंखे का प्लग निकालने के दौरान बच्ची को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती

    पंखे का प्लग निकालने के दौरान बच्ची को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती

    मझिआंव व बरडीहा में नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई शिविर आयोजित

    मझिआंव व बरडीहा में नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई शिविर आयोजित

    झामुमो नेता अतहर अली के पिता खलील अंसारी का निधन

    झामुमो नेता अतहर अली के पिता खलील अंसारी का निधन

    मेराल में एसआईआर को लेकर जनसुनवाई, 50 से अधिक आवेदनों की हुई जांच

    मेराल में एसआईआर को लेकर जनसुनवाई, 50 से अधिक आवेदनों की हुई जांच
    error: Content is protected !!