Location: Meral
मेराल (गढ़वा), सितंबर 2025 —
थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव निवासी द्वारिका बियार का 28 वर्षीय पुत्र गिरिनाथ बियार बीते 3 सितंबर की रात से लापता है। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों में लगातार खोजबीन की गई, लेकिन बुधवार तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। इस संबंध में द्वारिका बियार ने मंगलवार को मेराल थाने में गुमशुदगी की लिखित सूचना दी है।
द्वारिका बियार ने बताया कि 3 सितंबर को उनका बेटा अपने ससुराल भगोडीह से घर लौटा था, लेकिन कुछ देर बाद ही वह गांव से बाहर निकल गया। रात 8 बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मोबाइल पर कई बार कॉल किया गया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला।
रामना स्टेशन के पास महिला ने रिसीव की कॉल
खोजबीन के क्रम में जब युवक के मोबाइल पर उसके बहनोई ने कॉल किया, तो कॉल एक अनजान महिला ने रिसीव किया। महिला ने बताया कि वह रामना रेलवे स्टेशन के पास एक दुकान से बोल रही है और गिरिनाथ बियार ने अपना मोबाइल ₹1500 में गिरवी रख दिया है और वहां से चला गया है।
घटना से चिंतित परिजनों ने युवक की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाते हुए प्रशासन से खोजबीन की मांग की है।
यदि किसी व्यक्ति को गिरिनाथ बियार के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो कृपया उनके पिता द्वारिका बियार के मोबाइल नंबर 7073958938 पर संपर्क करें।











