पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

मेराल (गढ़वा):
गुरुवार को हासनदाग स्थित जीपीएस मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कुमार चौबे ने की। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

अपने संबोधन में श्री चौबे ने कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन दर्शन—अंत्योदय, स्वदेशी और विकेंद्रीकृत अर्थव्यवस्था—भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की नींव है।” उन्होंने आगे कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र और विश्व गुरु बने, जिसके लिए जनसहभागिता आवश्यक है।”

विनय चौबे ने “वोकल फॉर लोकल” की नीति को भारत के आत्मनिर्भरता अभियान का मूलमंत्र बताया। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि “अपने बड़े पुत्र को असमय खोने के बाद अब मेरा शेष जीवन पार्टी, जनसेवा और क्षेत्र के विकास को समर्पित है

इस अवसर पर जितेंद्र यादव, कृष्णा चंद्रवंशी, रामप्रवेश चंद्रवंशी, विनय चौधरी, राकेश चौधरी, अश्वनी चौबे, देवेंद्र चौबे, मनदीप चौबे, द्वारिका चौबे, गायत्री देवी, मुकेश साहनी, दिलीप विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद थे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!