नीलगाय की वजह से युवक की मौत होने पर वन विभाग ने परिजनों को दिया चार लाख का मुआवजा

Location: पलामू

हुसैनाबाद।पलामू जपला पथरा मुख्य सड़क के लंगरकोट गांव के समीप नीलगाय की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी थी। गुरुवार को स्थानीय विधायक संजय कुमार यादव के आवास पर वन विभाग की टीम पहुंची। स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव, मोहम्मदगंज वन विभाग क्षेत्र पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने मृतक के पिता संजय कुमार को चार लाख का बैंक ड्राफ्ट सौंपा। मालूम हो हैदरनगर थाना क्षेत्र के बरेवा गांव निवासी संजय कुमार का पुत्र सिद्दार्थ कुमार बीते 29 जनवरी 2025 को एक शादी समारोह से अपने बाइक से घर लौट रहा था इसी क्रम में जपला पथरा मुख्य सड़क के लंगरकोट मुरली पहाड़ी के समीप उसके बाइक पर नीलगाय ने छलांग लगा दी थी। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया था जहां चिकित्सकों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया था। स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने परिजनों को आश्वस्त कराया था की आपदा राहत कोष के तहत वन विभाग द्वारा उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। मौके पर फॉरेस्टर संदीप कुमार, मुकेश कुमार, राजद नेता विनय सिंह यादव, अशोक यादव, सुदेश्वर राम समेत अन्य व वनकर्मी मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!